हाथरस : डे नाइट एचपीएल मैच में विजयी टीम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। पांचवें दिन एपेक्स एलाइज इलेवन व माधव रिसांस वॉरियर्स ने अपने-अपने मैच जीते।
पहला मैच लोट्स ग्रीन चैलेंजर व एपेक्स एलाइज इलेवन के बीच हुआ। इस मैच का टॉस लोट्स ग्रीन चैलेंजर ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एपेक्स एलाइज इलेवन ने यह मैच छह विकेट से जीता। मैन ऑफ द मैच राहुल रहे। अंपायरिंग गौरव पचौरी और विशाल उपाध्याय ने की। स्कोरिंग सौरभ चंद्रा और मनीष गौतम ने की। दूसरा मैच बासु टाइगर व माधव रियांश वॉरियर्स में बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बासु टाइगर ने 20 ओवर में 163 रन बनाए।
बासु टाइगर की तरफ से सबसे ज्यादा रन कुलदीप ओर टीटू ने 56/56 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए माधव रियांश वॉरियर्स ने यह मैच नौ विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कौशल यादव रहे। इस मौके पर प्रवीण उपाध्याय, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, नितिन बागला, गौरव पचौरी, मुकुल दीक्षित, मीडिया प्रभारी निशांत उपाध्याय आदि मौजूद थे। संवाद