फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट परफोरमेंस देने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते रणजी खिलाड़ी कृष्णकांत उपाध्याय और रिंकू सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड पर कुरसंडा जाने वाले मार्ग पर स्थित रिंकू सिंह क्रिकेट एकेडमी और स्टेडियम में क्रिकेट में बेतहरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्हें क्रिकेट की प्रत्येक कला में निपुण होने के लिए मन लगाकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजक रिंकू सिंह ने बताया कि स्टेडियम में हर माह खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होता है। जो माह में सबसे शानदार प्रदर्शन करता है, उसे सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

इसके तहत जनवरी माह में कनिष्ठ वर्ग में सचिन कुशवाहा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, राहुल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सक्षम शर्मा को सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला, चिराग को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और वरिष्ठ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अमन मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला जीतू शर्मा, सर्वश्रेष्ठ विजय कुमार और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक मुकेश को चुना गया था।
विज्ञापन

इन सभी को आईपीएल और रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी कृष्णकांत उपाध्याय, रिंकू सिंह, केशवदेव द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भीम चौधरी व अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें