फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महिला कर्मियों को सौंपी पिंक टॉयलेट की चाभी

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड के निकट महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से चाभी देते नगर पालिकाध्यक्ष। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका प्रशासन ने बस स्टैंड के बाहर बनवाए गए मॉर्डन पिंक टायलेट पर महिला कर्मचारियों की तैनाती कर दी। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद ने उनको प्रतीक स्वरूप स्वच्छता की चाभी दी।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नारी का सम्मान हमारे देश में प्रथम स्थान पर हैं। नारी मां, बहन, पत्नी, बेटी का स्वरूप है, तथा नारी की पूजा लक्ष्मी के रूप में भी की जाती है, दुर्गा के रूप में भी की जाती है, तथा सरस्वती के रूप में भी की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बेटी बचाओ की संयोजिका शालिनी पाठक ने पालिकाध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में पालिका परिषद के स्वच्छता निरीक्षक राम बहादुर पटेल, पं. मोहित शर्मा, मोहन पंडित, सभासद अशोक गोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें