जिले के उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक व पॉस मशीन के स्टॉक का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है। शासन स्तर से पॉस मशीन के आधार पर स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश जारी किए गए थे।
इस क्रम में डीएम ने ब्लॉक वार टीमें गठित कर अधिकारियों को नामित किया था। डीएम ने सभी अधिकारियों को सत्यापन की रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से उपब्लध कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि स्टॉक में कमी या अनियमितता मिलने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाए। इस क्रम में छापा मारना शुरू कर दिया गया है।