फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिले के फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को भी जारी रहा। दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर नारेबाजी करते हुए मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने आवाज बुलंद की। यह सिलसिला 16 दिसंबर तक लगातार जारी रहेगा।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल में तृतीय चरण के दूसरे दिन भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अपने साथियों के साथ दो घंटे के कार्य बहिष्कार में योगदान दिया। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जो हमारी मांगे हैं, वह सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, अशोक कुमार गौतम, सचिन देव उपाध्याय, गोविंद शर्मा, महेंद्र सिंह, उदयपाल सिंह, अंशुमन गोयल, विक्रम सिंह, सचिव श्याम वीर सिंह आदि मौजूद थे। फार्मासिस्ट इन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर पर मंडलीय ड्रग वेयर हाउस में पद का सृजन किया जाए, पदनामों को फार्मासिस्ट से फार्मेसी अधिकारी एवं चीफ फार्मासिस्ट से चीफ फार्मेसी अधिकारी किया जाए, सीएचओ की बेसिक योग्यता डी फार्मा और बी फार्मा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें