न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। अब इस युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती पास ही के एक मकान में किराये पर रहती थी। अब उसने वहां से मकान खाली कर दिया। इस बीच एक युवक से उसके संबंध हो गए। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और उसके साथ यौन संबंध बना लिए।
यह सिलसिला लगातार एक साल तक चला, लेकिन अब युवक युवती से शादी करने की मना कर रहा है। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते पुलिस से शिकायत की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद