फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्थायी लोक अदालत ने विद्युत अधिकारियों को भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली के खंभों पर डिस नेटवर्क व इंटरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा केबल डालने को लेकर अधिवक्ता तरुण हरीश शर्मा ने स्थायी लोक अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया। स्थायी लोक अदालत ने अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।
अधिवक्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि बिजली के खंभों पर विभिन्न डिस नेटवर्क संचालकों एवं इंटरनेट सेवा प्रदाताओं द्वारा केबल डालकर अपना नेटवर्क चलाया जा रहा है। खंभों पर लगाए केबल से उन खंभों में करंट आने की आशंका बनी रहती है, जिससे आम मानव जीवन व अन्य जीव-जंतुओं के लिए गंभीर संकट बना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी कोई गंभीर घटना हो सकती है। अधिवक्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में विद्युत खंभों से केबल हटवाए जाने की मांग की है। स्थायी लोक अदालत ने अधीक्षण अभियंता हाथरस व प्रबंध निदेशक आगरा को नोटिस जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें