हाथरस वाले करेेंगे कई रूटों पर जनरथ एसी बस में सफर
नोएडा, देहरादून, हरिद्वार आदि मार्गों पर होगा संचालन
फरवरी के पहले सप्ताह में आ सकती हैं बसें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले के लोग अब एसी जनरथ बसों में सफर करेंगे। फरवरी के पहले सप्ताह में डिपो में चार नई एसी बसें आना तय हो गया है। इन बसों को नोएडा, हरिद्वार और देहरादून आदि मार्गों पर संचालित किया जाएगा। वर्षों से एसी बसों का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार अब खत्म होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए अलीगढ़ रीजन को 20 बसों का आवंटन किया गया है। इनमें हाथरस डिपो को चार एसी जनरथ बसें दी जाएंगी।
हाथरस डिपो द्वारा इन बसों को आमदनी को ध्यान में रखते हुए नोएडा, देहरादून, हरिद्वार आदि मार्गों पर चलाया जाएगा। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि चार जनरथ एसी बसें हाथरस मिलना तय हो गई हैं। फरवरी के पहले सप्ताह तक बसें आ जाएंगी।