फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वोट मांगने गए विधायक को लोगों ने घेरा, गाड़ी पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन/हाथरस।
विज्ञापन

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मोती में कुछ लोगों ने क्षेत्रीय विधायक व भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना पर विकास कार्य न कराए जाने को लेकर घेर लिया और उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। विधायक जैस-तैसे वहां से निकलकर आए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विधायक का कहना है कि कुछ शराबी जरूर उन्हें मिले थे, लेकिन उनके साथ किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मोती में शुक्रवार की शाम को क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राना वोट मांगने के लिए गए थे। बताते हैं कि इस दौरान वहां कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। यह लोग उन पर टूटी पुलिया की मरम्मत न कराने जैसी कई बाते कहने लगे और उन पर विकास कार्य न कराने का आरोप भी लगाने लगे। बताते हैं कि इस दौरान वहां विधायक की इन लोगोें से तड़का-भड़की हो गई। विधायक के साथ भी कुछ लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वहां हंगामा खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने विधायक की गाड़ी पर पथराव भी कर दिया। हालांकि इस दौरान विधायक जैसे-तैसे वहां से निकल आए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन रितेश कुमार का कहना है कि विधायक की गाड़ी पर किसी ने पत्थर फेंकने की सूचना मिली थी। हालांकि किसने पत्थर फेंका, इसकी जानकारी नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें