फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शीतलहर में ठिठुरा जन-जीवन, सड़कों पर रेंग रहीं गाड़ियां

विज्ञापन
हाथरस : शीतलहर के चलते आग पर तापते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी ने आम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। गलन व शीतलहर का सितम दिन पर दिन बढ़ रहा है। तीन दिन से बादलों व कोहरे के चलते सूरज नहीं निकल रहा है। कोहरे के कारण वाहन भी सड़कों पर रेंग रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जनवरी में सर्दी का सितम दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदानी इलाकों में साफ असर दिख रहा है। मंगलवार की सुबह सूरज कोहरे व बादलों में छिपा रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। सर्द हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही। सर्दी के चलते लोग घरों में कैद रहे। जो लोग घरों से निकले वह गर्म कपड़ों से पूरी तरह ढंके हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को सर्दी से बचने के रूम हीटर व अलाव का सहारा लेना पड़ा। शाम को फिर से गलन व कोहरा छा गया। इस कारण लोग जल्दी घरों में कैद हो गए। बाजारों में भी सर्दी होने के चलते खामोशी छाई रही। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लोग सर्दी को दूर करने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें