फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दीपोत्सव पर जिले के लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली

विज्ञापन
हाथरस : आगरा रोड पर विद्युत खंभे को ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दीपोत्सव पर जिले के लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी। इसके लिए अधिकारियों ने अधीनस्थों को लाइनों की पेट्रोलिंग करने व फॉल्टों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगर कहीं भी कोई फॉल्ट की शिकायत मिल रही है तो उसे तत्काल दूर कर संबधित जेई एसडीओ को अवगत कराएं।
उल्लेखनीय है कि जिले के 64 बिजलीघरों के जरिए ढाई लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। दीपोत्सव पर हर घर रंग बिरंगी झालरों से सजता है। इसको ध्यान में रखते हुए बीते दिनों बिजलीघरों पर मरम्मत का कार्य भी किया गया है। अधिकारियों की यह कोशिश है कि दिवाली के पर्व पर लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता जगतराम ने सभी एक्सईएन, एसडीओ को निर्देश दिए है कि लाइनों की पेट्रोलिंग करें। ओवरलोडिंग न होने पाए इस पर पूरा ध्यान रखें। जहां भी फॉल्ट की शिकायत मिले उसे तत्काल दूर करें। इसके अलावा बिजली अधिकारियों ने लाइनमैन के गैंगों को भी निर्देश दिए हैं और कहा है कि काम में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें