फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कई गांवों के लोगों को अब मिलेगी आवागमन में राहत

विज्ञापन
हाथरस: लहरा रोड पर बाईपास के निकट होता पुलिया का निर्माण। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे कई गांवों के लोगों को अब राह तय करने में राहत मिलेगी। बाईपास और लहरा मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया का करीब एक वर्ष बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ है। जल्द पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद लोगों के समय की बचत होगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड नवग्रह मंदिर के निकट से गुजरने वाले लहरा मार्ग को जोड़ने के लिए बंबा पर एक पुलिया बनी हुई थी। यह मार्ग बाईपास को भी जोड़ता है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन हुआ तो ये पुलिया बीच में से टूट गई। इस पुलिया पर दुर्घटना नहीं हो, इसके लिए लोगों ने बाउंड्रीवाल का निर्माण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण लहरा, एवरनपुर, नगला बिछिया, नयाबांस, नगला पेमा आदि गांव के अलावा कई कालोनियों के लोगों को अन्य मार्गों से आवागमन करना पड़ता है। गांव लहरा निवासी समाजसेवी जनप्रिय उपाध्याय ने लोनिवि अधिकारियों से इस पुलिया के निर्माण की मांग की। तब जाकर करीब एक साल बाद अब इस पुलिया का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें