फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: धूप से शीतलहर से लोगों को मिली थोड़ी राहत

विज्ञापन
हाथरस: रात्रि को पुरानी कलेक्ट्रेट में बने रैन बसेरा पर लगे अलाव पर तापते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
धूप ने दिलाई शीतलहर से थोड़ी राहत
विज्ञापन

शाम को फिर गलन भरी सर्दी ने लोगों की छुड़ाई कंपकंपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बृहस्पतिवार की सुबह से आसमान में धूप खिली और सर्दी से लोगों को निजात मिली। धूप निकलने से जनजीवन पटरी पर लौटा। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में भी खासी भीड़ रही। शाम को तापमान में गिरावट आने के साथ गलन बढ़ गई।
लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते हुए नजर आए। सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी भी छुड़ाई। कई दिनों से गलन भरी सर्दी से लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। नववर्ष के साथ मौसमें बदलवा आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हालांकि न्यूनतम तापमान थोड़ा ज्यादा रहा और धूप भी निकली। लोगों को सर्दी से राहत मिली। सर्दी से बचने के लिए लोग धूप में बैठे नजर आए। शाम को फिर तापमान गिर गया। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों से लदे हुए दिखे। घरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें