फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मां-बेटी को तमंचा दिखाकर धमकाने वाले युवक को लोगों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित गांव गिजरौली में पंजाबी क्वार्टर कॉलोनी निवासी एक शातिर घर में घुस गया। यहां पर उसने मां-बेटी को तमंचा दिखाया और उन्हें धमकाने लगा। यह देख मोहल्ले के लोग आ गए और उसे दबोच लिया। इन लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोप है कि मथुरा रोड स्थित पंजाबी क्वार्टर निवासी अमल गुलाठी सोमवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे आगरा रोड गिजरौली स्थित मीनादेवी पत्नी लक्ष्मीनारायन पाठक के घर में घुस गया। आरोप है कि यहां पर वह मीना देवी की बेटी चंचल से गाली गलौज करते हुए उसे तमंचा दिखाकर धमकाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंचल की चीख सुनकर परिवार के लोग आ गए और आरोपी अमन को दबोच लिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिस पर आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। यहां पर लोगों ने पुलिस को आरोपी की बाइक, तमंचा और कारतूस दे दिए। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 452, 504, 506 और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें