फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार पर दें ध्यान

विज्ञापन
हाथरस : झलकारी बाई के कार्यक्रम में मंचासीन सदर विधायक हरीशंकर माहौर, जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय कोली कोरी समाज द्वारा रविवार को वीरांगना झलकारी बाई व शहीद उधम सिंह का जन्मोत्सव शहर के मुरसान गेट स्थित माहौर गेस्ट हाउस में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख सासनी प्रतिभा कमल माहौर, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना झलकारी बाई व शहीद उधम सिंह के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि महापुरषों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भाजपा ने कोरी समाज को सम्मान दिया है। आज तक किसी पार्टी कोरी समाज को सम्मान नहीं दिया है। प्रतिभा कमल माहौर ने देश हित में कार्य करने की आवश्यता पर बल दिया। सासनी चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर ने समाज में शिक्षा प्रचार प्रसार पर ध्यान देने की अपील की। अन्य वक्ताओं ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में गौरीशंकर, संजय, शिवशंकर, चंद्रप्रकाश, मूलचंद्र राजवीर आदि थे। संचालन रमन माहौर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें