फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महरारा में रेलवे पुल निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
हाथरस: गांव महरारा में रेलवे पुल निर्माण के लिए पैमाइश कराने पहुंचे एसडीएम से बातचीत करते ग्रामी? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र के गांव महरारा मेें रेलवे पुल निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार, नायब तहसीलदार राकेश चंद्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पैमाइश आदि कराकर पुल निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कराया।
नायब तहसीलदार राकेश चंद्रा ने बताया कि गांव में एक ही परिवार के तीन लोग आबादी के हिसाब से मुआवजे से की मांग कर रहे थे। मौके पर पैमाइश कराई गई तो उक्त लोगों का घर आबादी की सीमा से बाहर निकला, लिहाजा अब इन लोगों को सरकार की ओर से देय मुआवजा ही देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महरारा में रेलवे पुल निर्माण की सभी बाधाओं को दूर कर दिया गया है। जल्द ही पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। मौके पर राजस्व निरीक्षक देवीशरण शर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें