फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ईसीजी, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए भटके मरीज

विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों व तीमारदारों की लाइन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को भी ईसीजी, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज भटकते हुए नजर आए। यहां एक्सरे मशीन का प्रिंटर चार दिन बाद सही नहीं हुआ है तो अल्ट्रासाउंड व ईसीजी रूम पर भी ताला लटका हुआ है। इसे देखकर मरीज और उनके तीमारदार काफी परेशान दिखे।
शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में मरीजों की काफी भीड़ लग गई। यहां आए मरीजों में से किसी को अल्ट्रासाउंड कराना था तो किसी को ईसीजी की जांच, लेकिन दोनों कक्षों पर शुक्रवार को ताला लगा हुआ था। इसके अलावा यहां की डिजिटल एक्सरे मशीन का प्रिंटर खराब हुए कई दिन हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसे ठीक कराने के लिए कंपनी को भी सूचना दे दी गई, लेकिन अभी तक वह ठीक नहीं हुआ है। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक एक ही हैं। रात्रि ड्यूटी की वजह से वह नहीं नहीं आए। ऐसे में अल्ट्रासाउंड भी नहीं हुए। इसकी वजह से मरीज और उनके तीमारदार काफी परेशान दिखे। संवाद
मरीजों की परेशानी
मेरी पत्नी की तबियत खराब है। डॉक्टर ने ईसीजी जांच कराने के लिए लिखा था, लेकिन अस्पताल के ईसीजी कक्ष पर ताला लगा हुआ है। अब तो बाहर जाकर ही ईसीजी की जांच करानी पड़ेगी।
-वीरपाल सिंह, तीमारदार
एक्सरे कराने आए हैं, लेकिन यहां पर एक्सरे मशीन खराब होने की जानकारी दी गई है। ऐसे में बिना एक्सरे फिल्म के डॉक्टर दवा नहीं देंगे। काफी परेशानी है। अब कहीं और से एक्सरे कराकर लाना पड़ेगा।
विज्ञापन

-ज्ञानवीर सिंह, मरीज
एक्सरे मशीन का प्रिंटर खराब है, इसलिए एक्सरे नहीं निकल पा रहे हैं। ज्यादा आवश्यकता वाले एक्सरे पुरानी मशीन से पुराने तरीके से निकाले जा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर की आज रात्रि ड्यूटी है, इसलिए वह नहीं आए थे। जो भी साधन हमारे पास हैं, उनसे मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें