फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली गुल होने से सीटी स्कैन व एक्सरे के लिए भटके मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए कतार में खड़े लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की बिजली सोमवार को उस वक्त गुल हो गई, जब मरीज यहां पर एक्सरे व सीटी स्कैन कराने पहुंचे। करीब दो घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण मरीजों ने दिक्कत का सामना किया।
कहने को तो जिला अस्पताल का अलग फीडर है, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो, लेकिन यहां पर पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। जिसके कारण मरीज व तीमारदार परेशान हो रहे हैं। सोमवार की सुबह आठ बजे अस्पताल की ओपीडी खुली, लेकिन बिजली सप्लाई तो यहां पर उससे पहले से ही बाधित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली न चालू होने की वजह से डिजिटल एक्सरे कक्ष के बाहर लोगों की खासी भीड़ लग गई थी। इसके अलावा सीटी स्कैन के लिए आए लोग भी परेशान नजर आए। घंटों लोग खड़े रहे। यहां पर बिजली सप्लाई करीब दस बजे चालू हुई तो कम-ज्यादा हो रहे वॉल्टेज की दिक्कत ने परेशान किया।
सुबह से दोपहर हो गई, लेकिन बिजली नहीं आई है। सीटी स्कैन कराने आए हैं। अब कल फिर आना पड़ेगा। काफी परेशान हो रहे हैं।
बंशीलाल।
बाबा की तबियत खराब है। डॉक्टर ने सीटी स्कैन के लिखा था, लेकिन बिजली न होने के कारण बाद में आने के लिए कहा है।
हरिओम।
सुबह से अस्पताल आए हुए हैं, लेकिन यहां पर बिजली नहीं है। इसकी वजह से बात कह कर कल आने को कहा जा रहा है। गर्मी में आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।
सतीशचंद्र शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें