फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कंट्रोल रूम से लिया जा रहा मरीजों का हालचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति के माध्यम से सर्दी, जुकाम के मरीजों का सर्वे किया जा रहा है। इस डोर टू डोर सर्वे में प्राप्त मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं कलेक्ट्रेट में बने कोविड कंट्रोल रूम के जरिए इन मरीजों से दिन में तीन बार दवाओं के सेवन, स्वास्थ्य आदि की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि अब सर्वे के दौरान मरीजों के निकलने की संख्या में गिरावट आई है। सर्वे की रिपोर्ट के आधार मरीजों के नंबरों की अलग से सूची तैयार की जाती है। यह सूची कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों को दी जाती है। यह कर्मचारी अपनी शिफ्ट के अनुसार मरीजों से दवाओं के सेवन, स्वास्थ्य के बारे में अपडेट लेते हैं।
विज्ञापन

वहीं एक सप्ताह के अंतराल पर निगरानी समितियों को इन मरीजों के घर भी भेजा जाता है, जोकि परिजनों से संपर्क कर मरीज की तबियत की जानकारी लेते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें