फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जयंत को रालोद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद रालोद राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी को मंगलवार को रालोद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राया अड्डा स्थित रालोद वरिष्ठ नेता प्रवीण पौनियां के शिविर कार्यालय पर मिष्ठान का वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया।
प्रवीण पौनियां ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान, मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ी है। अब यह लड़ाई जयंत चौधरी के नेतृत्व में मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। किसी भी किसान मजदूर का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। रालोद की कमान अब युवा हाथों में पहुंच गई है। लिहाजा युवा जोश और नई उमंग के साथ पार्टी कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्व. पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और दिवंगत रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के सपनों को साकार किया जाएगा। इस मौके पर सत्येंद्र फौजदार, अनिल गिजरौला, बनी सिंह पहलवान, भूरा पहलवान, प्रशांत सिंह, दिनेश सिंह, भगवान सिंह मास्टर आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें