फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बसों की किल्लत से यात्री परेशान, मच रही मारामारी

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस में बैठने के लिए होती मारामारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों की किल्लत से यात्री रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। बुधवार को भी यही स्थिति रही। इस समय हाथरस डिपो की 77 में से 41 बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। ऐसे में काफी कम संख्या में बसें संचालित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी आगरा और अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को हो रही है। शहर में यहीं से ही दोनों मार्गों पर सबसे ज्यादा यात्री जाते हैं। अब बुधवार को फिर यात्रियों ने बसों की किल्लत झेली।
रोडवेज बस स्टैंड, तालाब ओवरब्रिज व बाईपास पर काफी देर तक यात्रियों को बस के लिए इंतजार करना पड़ा। बसों में बैठने के लिए भी मारामारी मची रही। पिछले एक महीने से ज्यादा समय से यात्री इन हालातों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोचा था कि मतदान खत्म होने के बाद कुछ बसें चुनाव ड्यूटी से मुक्त होंगी तो उन्हें राहत मिल जाएगी, लेकिन तीसरे चरण में जिले में मतदान खत्म होने के बाद कुछ और बसें चुनाव ड्यूटी के लिए भेज दी गईं। नतीजा, रोडवेज बसों की किल्लत और गहरा गई है। यह स्थिति तो तब है, जब सहालग की भीड़ भी बेहद कम हो गई है। माना जा रहा है कि कम से कम छठवें चरण का चुनाव खत्म होने तक बसों की यह किल्लत बरकरार बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें