हाथरस: उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की क?
- फोटो : HATHRAS
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की कुछ ही समय के अंदर दो बार कपलिंग टूटने से डरे सहमे यात्रियों का आक्रोश भी रेलवे कर्मियों के सामने जाहिर हुआ। यात्रियों का कहना था कि रेलवे ट्रेन संचालन में हद दर्जे की लापरवाही बरत रहा है और उन्हें भरोसा नहीं हैं कि ट्रेन आगे भी सही स्थिति में पहुंच पाएगी। इधर, कालका मेल भी इस घटना के चलते प्रभावित हुई।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की कपलिंग जब टूट गई और ट्रेन दो हिस्सों में बट गई तो यात्रियों ने वहां हंगामा भी किया। रेलवे कर्मियों को यात्रियों ने खरी खरी सुनाईं। यात्रियों का कहना था कि थोड़ी देर के अंदर दो बार बड़ा हादसा होने से बचा है। ऐसे में क्या भरोसा है कि ट्रेन आगे भी सुरक्षित चली जाएगी। कुछ यात्री तो ट्रेन में बैठने को तैयार भी नहीं हुए।
बाद में रेलवे कर्मियों ने उन्हें समझा बुझाकर ट्रेन में बैठाया। यहां यह भी गनीमत रही कि डीआरएम व जीएम के प्रस्तावित निरीक्षण के चलते चल रहे कार्यों के कारण 40 किमी की रफ्तार कॉशन लगा हुआ था, अन्यथा ट्रेन 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। संपर्क क्रांति का हाथरस जंक्शन स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। ऐसे में जब यह ट्रेन यहां रुक गई तो कालका एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे देरी से आई।