फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस: ताऊ की मौत के बाद भतीजे की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र के गांव जैतपुर के रहने वाले एक युवक की मथुरा में टेंपो पलटने से मौत हो गई। जिसके शव का मथुरा पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। सादिक ( 25 वर्ष) पुत्र वहीद खां अपने परिवार के लोगों के साथ आगरा में रहता था।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उसके ताऊ शहीद खां की जैतपुर में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसका चालीसा त्रयोदशी शुक्रवार को गांव जैतपुर में किया जा रहा था। चालीसा में शामिल होने के लिए सादिक के परिवार के लोग आ गए थे।
सादिक अकेला आगरा से टेंपो में बैठकर मथुरा की ओर से आ रहा था। मथुरा क्षेत्र में टेंपो पलटने के कारण सादिक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सादिक की शादी अभी कुछ महीने पहले ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें