फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पार्क की दीवारें धराशाई, गाड़ी व गुमटी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
हाथरस : ब्लॉक कार्यालय के शहीद पार्क की दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त हुए मैक्स व गुमटी। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत निधि से हाल ही में बनवाए गए शहीद पार्क की दीवारें भरभराकर गिर गईं। मलबे की चपेट में आकर एक मैक्स वाहन और गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कस्बा के मोहल्ला अहीरान के बाशिंदों ने नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
करीब छह माह पूर्व क्षेत्र पंचायत निधि से पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्वेता सिंह ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में शहीद पार्क स्मारक का निर्माण कराया था। बिना खंभा लगाए ही यहां दीवार बनवा दी गईं। पार्क में एक तिरंगा फहराने के लिए लगाए गए खंभे के हिलने व शिला पट्टिका लगने के कारण सड़क किनारे वाली दीवारों में दरारें आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी के आगमन को लेकर शहीद पार्क की क्षतिग्रस्त हुई दीवार को सही कराने के लिए ठेकेदार को दिशा-निर्देश दिए गए, लेकिन ठेकेदार ने आज तक इस क्षतिग्रस्त दीवार को सही नहीं कराया है। इसी वजह से सोमवार को यह दीवार ढह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें