न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आयकर विभाग की छापेमारी से हसायन के इत्र कारोबारियों में खलबली मच गई। जब टीम ने छापेमारी की तो शुरू में वहां लोगों की समझ में कुछ नहीं आया और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। इतना ही नहीं हसायन के ज्यादातर इत्र कारखाने इस छापेमारी के बाद बंद हो गए और वहां काम करने वाले मजदूरों को भी फैक्टरी मालिकों ने वहां से भेज दिया।
इन कारोबारियों में खलबली मची रही। वहीं लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे। कुछ लोग यह चर्चा करते रहे कि यह जीएसटी की टीम है तो कुछ लोग इसे आईटी की टीम बताते रहे। आखिर टीम फैक्टरी के अंदर क्या कर रही है, इसे लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। संवाद