न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना संक्रमित लगातार सामने आ रहे हैं। ब्लॉक सहपऊ में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद विकास भवन में खलबली मची हुई है।
संक्रमित निकले ग्राम पंचायत सचिव विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय व विकास विभाग के कर्मियों के भी संपर्क में रहे हैं। इस कारण यहां पर तैनात कर्मचारियों में भी डर बैठ गया है। सचिवों के संपर्क में आने वाले ग्राम प्रधान सहित विकास भवन के कर्मचारी भी अपनी कोरोना जांच करा रहे हैं।
विकास भवन में तैनात कई कर्मचारी खुद से क्वारंटीन हो गए हैं। यहां तक कि कई अधिकारियों को भी पंचायत सचिवों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद डर सता रहा है। फिलहाल विकास भवन में आने वाले फरियादियों की संख्या में भी गिरावट आ गई है।