फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायतराज विभाग के अधिकारियों व सफाई कर्मियों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। शासन स्तर से पंचायतराज विभाग में तैनात अधिकारियों और सफाई कर्मियों को कोरोना का टीका लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने विभागीय अधिकारियों और सफाई कर्मियों का पूरा डेटा सीएमओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश के बाद विभाग की ओर से सभी अधिकारियों व सफाईकर्मियों का ब्योरा निर्धारित प्रपत्र में तैयार किया जा रहा है।
शासन ने डीपीआरओ, एडीपीआरओ, एडीओ पंचायत, सफाईकर्मियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में शामिल किया है। इन सभी को कोरोना का टीका लगवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन ने कहा है कि कोरोना के टीकाकरण के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में कार्यरत जिला कंसलटेंट, खंड प्रेरक को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और सीएमओ से समन्वय स्थापित कर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित तिथि से पूर्व सूचित कर टीकाकरण की कार्यवाही पूरी की जाए। शासन के निर्देश के बाद पंचायतराज विभाग की ओर से पूरा कर्मचारियों व अधिकारियों का पूरा ब्योरा निर्धारित प्रारूप में तैयार किया जा रहा है, जिससे शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें