फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नौ केंद्रों पर 1,651 कर्मियों व अफसरों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाती युवती। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के नौ केंद्रों पर शुक्रवार को 1,651 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। अधिकारी भी केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और पूरी जानकारी लेते रहे।
शुक्रवार को भी जिले के नौ केंद्रों पर 1,830 के सापेक्ष 1,651 लोगोें ने यह टीका लगवाया। इनमें स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हैं। कई प्राइवेट चिकित्सालय व उनके यहां तैनात कर्मचारियों ने भी टीका लगवाया।
एमडीटीबी अस्पताल में 89, मधुगढ़ी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर 94, सीएचसी सिकंदराराऊ पर 177, सादाबाद पर 194, सासनी मेें 299, हसायन में 236, सहपऊ में 238, महौ में 166 व मुरसान के सीएचसी पर 168 लोगों को टीका लगाया गया। अधिकारी पूरे दिन केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना का केवल एक ही सक्रिय केस
हाथरस। राहत की बात यह भी है कि शुक्रवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अब कोरोना का केवल एक ही सक्रिय केस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें