फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खुली बैठक कर आम सहमति से कराया जाए पंचायत घर का निर्माण

विज्ञापन
गांव धानौटी में पंचायतघर के जबरदस्ती निर्माण का आरोप लगाते हुए तहसील पर एकत्रित हुए सादाबाद ब्ल? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धानौटी में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों के विरोध के बावजूद पूर्व प्रधान के बताए गए स्थान पर जबरदस्ती पंचायतघर का निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए सादाबाद ब्लाक के ग्राम प्रधान बृहस्पतिवार को सादाबाद तहसील पर पहुंचे। यहां इन ग्राम प्रधानों ने एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे को शिकायती पत्र सौंपा और समस्या के समाधान की मांग की।
ग्राम पंचायत धानौटी के वर्तमान ग्राम प्रधान नीरज कुमार व अन्य ग्राम प्रधानों के साथ सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत धानौटी में पूर्व में बना पंचायतघर जीर्णशीर्ण हो चुका है तथा किसी उपयोग में नहीं है। ग्राम पंचायत में नए पंचायतघर का निर्माण होना है, जिसमें एक पूर्व प्रधान द्वारा राजनीतिक दबाव डलवाकर पंचायत घर का निर्माण ग्राम धानौटी में करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

जिस जगह पर पूर्व प्रधान पंचायतघर का निर्माण कराना चाहते हैं, वहां पर नाला है और गंदगी का अंबार लगा रहता है और गांव से काफी बाहर है। उक्त स्थान पर ग्राम पंचायतघर सुरक्षित नहीं है और गंदगी होने की वजह से यहां बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन

लिहाजा, ग्राम पंचायत धानौटी में खुली पंचायत कराकर जगह चिन्हित करके पंचायत घर का निर्माण कराया जाना ही न्यायहित में होगा। मौके पर कुरसंडा प्रधानपति रूपेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह, महाराज सिंह, नरेशचंद्र, राजेश कुमार, पूरन सिंह, शशी देवी, अनिल कुमार, देवी सिंह, देवेश सिंह, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, ओमवीर सिंह, पोहप सिंह, अनुज कुमार, मदनमोहन, वीरमती, पुष्पा, नसीयतअली, ज्वाला प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें