फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत चुनाव में हर खेमे में सक्रिय हैं इस समय -विभीषण-

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए अब प्रचार-प्रसार जोरों पर है। संघर्ष में शामिल सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। वहीं इन प्रत्याशियों के खेमे में ‘विभीषण’ भी सक्रिय हो गए हैं, जोकि इनकी रणनीति को दूसरे खेमे तक पहुंचा रहे हैं। इन ‘विभीषणों’ की गतिविधियों का अंदाजा प्रत्याशियों और उनके रणनीतिकारों को भी है और वह इनकी पहचान करने में लगे हैं।
पंचायत चुनाव में जीत के लिए तरह-तरह के फार्मूले इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हर प्रत्याशी इस कोशिश में है कि किसी भी तरह से उसे जीत मिल जाए। वहीं हर प्रत्याशी के खेमे में कुछ ‘विभीषण’ भी सक्रिय हैं। वह इस खेमे का भेद दूसरे खेमे तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रणनीति के तहत मजबूत दावेदारों ने अपने इन भेदियों को दूसरे खेमे में सक्रिय कर दिया है, जिससे उनकी वास्तविक रणनीति का पता चल सके और इससे यह भी स्पष्ट हो सके कि आखिर विरोधी खेमे की अगली योजना क्या है। हालांकि कुछ दावेदारों को यह अहसास हो गया है कि उनके खेमे में भेदिए सक्रिय हैं। ऐसे में वह इन भेदियों की पहचान करने में भी जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें