डीएम रमेश रंजन ने अधीनस्थों के साथ पंचायत चुनाव के लिए तय किए गए कस्बे के जनता इंटर कॉलेज एवं मतगणना करने वाले कर्मियों को ले जाने वाले वाहनों के पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया।
डीएम ने मतगणना केंद्र पर बिजली, पानी एवं शौचालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बिजली जाने पर मतगणना में कोई व्यवधान नहीं हो, उसके लिए जेनरेटर आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। कॉलेज के शौचालय और मैदान को भी साफ रखने के लिए कहा।
इसके बाद डीएम ने कस्बे में मतगणना में आने वाले वाहनों के पार्किंग स्थान को देखकर उसकी भी सफाई कराने, उनके चालकों के लिए पानी आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरबी भास्कर, डीएसओ सुरेंद्र यादव, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार ज्योत्स्ना सिंह, बीडीओ अरविंद दुबे आदि मौजूद थे।