फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत चुनाव के नतीजों ने कुछ नेताओं के लिए बजाई खतरे की घंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के नतीजे आने वाले दिनों में जिले की सियासत को भी प्रभावित करेंगे। कुछ दिग्गज नेता अपना खेमा बदल सकते हैं और अन्य दलों में जा सकते हैं। इसकी वजह यह नेताओं का पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन भी है। वहीं अगले साल होेने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इन चुनाव ने कुछ नेताओं के लिए खतरे की घंटी भी बजा दी है। वह भी अब इस पर मंथन कर रहे हैं कि बड़े दलों का साथ भी उनका दबदबा कायम नहीं कर रहा। कुछ दलों में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद जिला नेतृत्व पर उंगलियां उठने लगी हैं और वहां संगठन में बदलाव की मांग भी शुरू हो गई है। कुछ नेताओं के लिए इस चुनाव ने खतरे की घंटी बजा दी है।
पंचायत चुनाव के नतीजे आने वाले समय में जिले की सियासत को प्रभावित करेंगे। इसकी वजह यह भी है कि अगले साल विधानसभा चुनाव है। कई नेता अपनी-अपनी पार्टियों से टिकट के लिए अभी से दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन पंचायत चुनाव ने उनकी हैसियत बता दी है। वहीं कुछ नेताओं ने निर्दलीय जीतकर अपना वर्चस्व कायम कर लिया है। ऐसे में यह तय है कि इन नेताओं का कद और पद और बढ़ जाएगा। हो सकता है कि कुछ नेता भविष्य में पाला भी बदल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के परिणाम ने इसकी पृष्ठभूमि तैयार कर दी है। वहीं पंचायत चुनाव के नतीजों से कुछ दलों के पदाधिकारियों के खिलाफ उनके ही दलों के नेताओं ने आवाज बुलंद करनी शु्रू कर दी है। इन पदाधिकारियों पर नेतृत्वहीनता के आरोप लग रहे हैं और हो सकता है कि कुछ दलों के पदाधिकारियों की छुट्टी भी कर दी जाए। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि कई नेता लगातार चुनाव हार रहे हैं। उन्हें पंचायत चुनाव से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन इस चुनाव से भी उन्हें संजीवनी नहीं मिली है और हार का सिलसिला दूर नहीं हो रहा। ऐसे में यह तय है कि पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद इन नेताओं की पूछ और कम हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें