फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत चुनाव ने थामी गेहूं खरीद की रफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : मंडी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर होती गेहूं की तोलाई। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के चलते गेहूं खरीद की रफ्तार भी सुस्त पड़ गई है। गेहूं बेचने वाले किसान इन-दिनों चुनाव प्रचार से जुड़ गए हैं। यही वजह है कि पिछले आठ दिन में जिले में मात्र तीन हजार क्विंटल ही गेहूं की खरीद हुई है। गौरतलब है कि जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 54 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक गेहूं की खरीद न हो पाने से क्रय केंद्र प्रभारी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि इस बार शासन से जिले को गेहूं खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। जिले का खाद्य विपणन विभाग गेहूं खरीद को गति देने में जुटा है। वहीं अन्य अधिकारी चुनावी व्यस्तता के कारण केंद्रों का निरीक्षण नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण गेहूं की खरीद तेज नहीं हो पा रही है। जिले के 54 क्रय केंद्रों पर आठ दिन बीतने के बाद मात्र तीन हजार कुंतल ही गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन किसानों ने पंजीकरण करा लिया है, क्रय केंद्र प्रभारी उनसे लगातार संपर्क कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वह अपना गेहूं क्रय केंद्र पर लेकर कब आ रहे हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि पंचायत चुनाव में लोग व्यस्त हैं। इस कारण गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। अभी तक तीन हजार क्विंटल ही गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें