फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में एक माह बाद भी धान खरीद में नहीं आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बने क्रय केंद्रों पर धान की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद अभी तक जिले के पांच केंद्रों पर मात्र 236 क्विंटल ही धान खरीदा जा सका है। लक्ष्य पूरा न होने से अधिकारी खासे परेशान हैं। किसानों से लगातार संपर्क कर धान बेचने की अपील की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि एक अक्तूबर को जिले के 25 केंद्रों पर धान खरीद की शुरुआत हुई थी। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद क्रय केंद्रों पर मोटा धान नहीं पहुंचा है। मंडी में अन्य प्रजातियों के धान की आवक खूब हो रही है। साथ ही बेमौसम हुई बारिश से धान के रेट कम हुए हैं। अभी तक जिले के मात्र छह क्रय केंद्र पर 236 क्विंटल धान ही पहुंच सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार क्विंटल के सापेक्ष मात्र 236 क्विंटल ही धान की खरीद होने से अधिकारी खासे परेशान हैं। 15 जनवरी तक धान खरीद का सिलसिला जारी रहेगा। डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार का कहना है कि अभी तक पांच केंद्रों पर 236 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसका किसानों को ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें