फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट हुआ तैयार

विज्ञापन
हाथरस : सीएचसी पर ऑक्सीजन प्रणाली लगाने में देरी पर जेई को फटकारते डीएम। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल में गहराये ऑक्सीजन संकट को देखते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर 58 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन का बड़ा प्लांट लगकर तैयार हो गया है। इससे अस्पताल के 30 बेड पर पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। भविष्य में ऑक्सीजन के संकट का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। मंगलवार को जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर ने प्लांट का निरीक्षण किया।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह लोगों को ऑक्सीजन के संकट का सामना करना पड़ा था, उसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसकी स्थापना के लिए भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सपा एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने अपनी निधि से पैसा मुहैया कराया। प्लांट का संचालन फिलहाल नये इंतजाम होने तक सीएचसी में तैनात रेडियोजोलिस्ट दीपक करेंगे।
विज्ञापन

प्लांट की क्षमता 15 क्यूबिक टन होगी। 1500 लीटर ऑक्सीजन स्टोरेज में रहेगी। उन्होंने कहा कि प्लांट में फिलहाल सिलिंडर भरने के उपकरण न होने से कॉपर की लाइनें डालकर 30 बेडों पर इसकी आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को डीएम ने प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद वह वार्ड में गए। वहां पाइप लाइन की फिटिंग का काम चल रहा था। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ सुरेंद्र सिंह, डॉ. संजय सिंह आदि मौजूद थे।
जेई को लगाई लताड़
सिकंदराराऊ। जिलाधिकारी ने वार्ड में जब पाइप लाइन का काम अधूरा देखा तो वह नाराज हो गए। उन्होंने काम कर रहे यूपीएसआईसी के अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह को काम में देरी होने पर जमकर लताड़ लगाई। उनको थाने में बिठाने की भी चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण
सिकंदराराऊ। डीएम ने सीएचसी में चल रहे कोविड टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। टीका लगवाने वालों की लंबी कतार देखकर डीएम ने खुशी जाहिर की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह बिना किसी भ्रम के वैक्सीन लगवाएं, क्योंकि यह ही कोरोना से बचाव का एकमात्र तरीका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें