फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज का काम पड़ा सुस्त, जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज निर्माण का कार्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के काम की रफ्तार फिर सुस्त पड़ गई है। जिस जाम की समस्या से निजात के लिए इस ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, वह समस्या इन-दिनों शहरवासियों के लिए नासूर बन गई है। लोग रोज सुबह से लेकर शाम तक जाम से जूझ रहे हैं। सोमवार को शहर के मथुरा-बरेली मार्ग पर जाम के चलते लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। रेलवे ने गार्डर लगाने के साथ अर्च (अर्द्धगोलाकार) डिजायन का काम पूरा कर दिया है। अब रेलवे द्वारा क्रॉसिंग की परिधि में स्लैब डालने के साथ वेल्डिंग का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ओवरब्रिज की परिधि में सर्विस रोड का निर्माण भी कर दिया गया है, लेकिन राज्य सेतु निगम के काम के प्रति ढिलमुल रवैया से शहर के लोग खासे परेशान है। लोगों को सासनी गेट और रेलवे क्रॉसिंग के जरिये आगरा-अलीगढ़ की दूरी तय करनी पड़ रही है। इस कारण शहर के बीच से गुजर रहीं अन्य क्रॉसिंग पर सुबह से शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें