फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले के 386 उपभोक्ताओं की विद्युत विभाग को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली विभाग को 386 उपभोक्ताओं की तलाश है। यह उपभोक्ता महकमे की फेहरिस्त में तो दर्ज हैं, लेकिन इनका जो नाम-पता विभागीय अभिलेखों में दर्ज है, उस पर भी यह नहीं मिल रहे हैं। इन उपभोक्ताओं ने आज तक बिजली का बिल भी जमा नहीं किया है, जबकि इन पर लाखों रुपये की बकायेदारी है। इनकी तलाश के लिए विभागीय अधिकारी अब मीटर रीडरों की मदद ले रहे हैं।
इनको ट्रेस करने के लिए शहर से देहात तक मीटर रीडरों को लगाया गया है, ताकि इनका पता लगाकर इनसे बकाया की वसूली की जा सके। विभाग को आशंका है कि कहीं इन उपभोक्ताओं ने बकाये के चलते पुराने कनेक्शनों को हटा दिया हो और सौभाग्य योजना से नये कनेक्शन लेकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

386 लोगों ने आज तक बिल जमा नहीं किया है। मौके पर कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। इनकों मीटर रीडरों की मदद से तलाशा जा रहा है। -प्रमोद कुमार कुशवाहा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें