फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गबन के मामले में निर्वतमान पंचायत सचिव को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत सठिया में हुए विकास कार्यों के गबन के मामले में तत्कालीन पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। वहीं विगत में ग्राम प्रधान के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों को भी सीज कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि ब्लॉक सासनी की ग्राम पंचायत सठिया में हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत हुई थी। शिकायत के आधार पर डीएम ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। इस जांच कमेटी ने स्थलीय निरीक्षण कर वित्तीय अनियमितता की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी ने जांच के दौरान पाया था कि ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में 14.17 लाख की वित्तीय अनियमितता बरती गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज कर दिए थे। इस वित्तीय अनियमितता में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव को भी उत्तरदायी माना गया था। अब इस मामले में डीपीआरओ ने कार्रवाई की है। उन्होंने गबन के आरोपी तत्कालीन सचिव प्रेम चंद को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें