फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, दिनचर्या प्रभावित

विज्ञापन
हाथरस : सर्दी में कैप लगाकर जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनवरी माह में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन उसके बाद बादल छा गए। सर्द हवाओं का दौर पूरे दिन जारी रहा। सर्द हवाएं लोगों को शरीर में नश्तर की तरह चुभीं। शीतलहर से सामान्य दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। उसके बाद गलन और बढ़ गई। सर्दी का सितम बढ़ने के साथ लोग जल्दी घरों में कैद हो गए। इस कारण बाजारों में भी जल्दी सन्नाटा पसर गया। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें