संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
सामाजिक संपर्क अभियान के तहत राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में कार्य करना चालू कर दिया है। राज्यमंत्री दो दिन तक दलित बस्तियों में जाकर लोगों को भाजपा की उपलब्धियां बताएंगे। गेस्ट हाउस में वार्ता में मंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। इस बार भाजपा अभूतपूर्व बहुमत से सरकार बना रही है।
अभियान का शुभारंभ मंत्री एवं विधायक वीरेंद्र राना ने क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। गांवों का भ्रमण कर गेस्ट हाउस पहुंचे मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि आज के समय में कोई भी जाति किसी भी राजनीतिक दल की नहीं हैं।
हर कोई देखता कि उनके विकास उन्नति के लिए किस पार्टी ने कब क्या किया इसके आधार पर वो वोट देकर सरकार बनवाती है। धर्मेश ने कहा कि पिछली बार भाजपा सरकार सपा की गुंडागर्दी, माफियागीरी, भाईभतीजावाद जातिवाद के खिलाफ बनी थी।
इन पांच वर्षों में हमारी सरकार ने हर जाति, वर्ग के लिए काम किया है। मौके पर रामवीर सिंह भैयाजी, जिला सामाजिक संपर्क प्रमुख प्रेम सिंह कुशवाहा, डॉ. बीडी सिंह, पंकज गुप्ता, प्रदीप कुमार, ललित मेंबर, गौरव, मोनू माहेश्वरी, आकाश माहेश्वरी, भंतू धर्म धम्मवीर, कमल नयन वार्ष्णेय, रामेश्वर यादव, अजय आदि थे।