फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण की खुली साइट, एक हजार ने लिया टोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यदि कोई किसान क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना चाहता है तो साइट को शासन से फिर खोल दिया है। एक हजार किसानों ने अब तक टोकन भी ले लिया है। जिले के 18 हजार किसानों में से 12 हजार किसानों ने अब तक चार लाख 90 हजार क्विंटल गेहूं बेचा है। इससे गेहूं खरीद की रफ्तार बढ़ाने में जुटे अफसरों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि, शासन ने यह फैसला लिया है कि जब तक क्रय केंद्रों पर गेहूं आएगा तब तक खरीद की जाएगी। बीते दिनों तीन दिन के लिए पंजीकरण साइट को बंद कर दिया गया था। अब पंजीकरण की साइट को फिर से खोल दिया गया है। अब खरीद अंतिम चरण में होने के साथ तेज हो गई है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि अब पंजीकरण की साइट को फिर से खोल दिया गया है। अब तक 12 हजार किसानों ने चार लाख 90 हजार कुंतल गेहूं बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें