फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुरसान ब्लॉक पर सभी ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान/हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच हुई। मुरसान ब्लॉक पर सभी ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं हाथरस में एक वार्ड को छोड़कर शेष के लिए निर्विरोध नामांकन हो गया। वहीं अब जहां उपचुनाव होना है, उसके लिए प्रशासन खाका खींच रहा है।
पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें हाथरस ब्लॉक की 61 ग्राम पंचायतों के उपचुनाव के लिए 377 ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों में 376 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। सोमवार को हुए नामांकन में सात नामांकन निरस्त हुए हैं और 10 लोगों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरसान ब्लॉक पर 73 ग्राम पंचायतों में 468 ग्राम पंचायत सदस्य में से सभी को निर्विरोध चुने गए हैं। मुरसान ब्लॉक पर 23 नामांकन निरस्त किए गए हैं और 27 लोगों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के नामांकन होने के बाद सोमवार को सुबह से ही ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधानों की भीड़ हाथरस व मुरसान ब्लॉक पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें