हाथरस: लॉकडाउन में छूट के दौरान शहर के बाजारों में खरीददारी के समय लगी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन में मंगलवार की सुबह फिर बाजार खुले। ऐसे में सामाजिक दूरी फिर तार-तार हुई। लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया। दोपहर 11 बजे के बाद सन्नाटा छा गया और सड़कें सूनी दिखीं।
कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इसके चलते लगातार यह अपील की जा रही है कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे। मंगलवार को भी यही हुआ। सुबह जब बाजार खुले तो भीड़ उमड़ी।
काफी लोग बिना मास्क पहले भी दिखे। गैस एजेंसी, जन सेवा केंद्र, बैंकों के बाहर भी भीड़ दिखी लेकिन सोशल डिस्टेंस का मखौल हर जगह उड़ा। दोपहर 11 बजे दुकानें बंद हो गई। जो दुकानें खुली थी, उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया। ऐसे में सड़कों पर खामोशी छा गई। हालांकि शाम को फिर लोग सड़कों पर टहलते दिखे।