फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रालोद ही दिला सकता है बहुजन समाज के लोगों को न्याय

विज्ञापन
हाथरस : गांव जारऊ में बहुजन उदय यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक प्रता - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के बहुजन उदय कार्यक्रम का आगाज क्षेत्र के गांव जारऊ से किया गया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशन में पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के नेतृत्व में शुरू किए गए इस कार्यक्रम में दलितों के उत्थान का संकल्प लिया गया।
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा से शोषित वंचितों की आवाज को उठाया है। सभी पार्टी जाति सम्मेलन कर रही हैं, लेकिन रालोद बहुजन उदय न्याय यात्रा की शुरुआत कर बहुजन समाज के पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम कर रही है। पूर्व विधायक ने संगठन में जिम्मेदारी और सत्ता में भागीदारी का नारा देते हुए बहुजन समाज के लोगों से रालोद से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रालोद द्वारा घोषित घोषणा पत्र में 2022 के 22 संकल्पों को जनता के बीच रखा और रालोद की नीति रीति व चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए आवाज को बुलंद किया। इस दौरान पूर्व विधायक व यात्रा में शामिल लोगों का ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर चौधरी सचिन पचहरा, बहादुर सिंह, रमेश चंद्र, प्रेमवीर सिंह, अमर सिंह, आशु वाल्मीकि, सुनील कोरी, इस्लाम, गिरिराज सिंह, वासुदेव वाल्मीकि, अन्नू, नीरज, डॉ. महीपाल सिंह, राजवीर, सुनील, दीवान, अशोक आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें