फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले में आठ लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोेेना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब जिले में आठ और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें शहर के एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। इन्हें कोविड-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शहर में दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें 55 वर्षीय व्यक्ति के अलावा उसकी पत्नी, बेटे व बेटी शामिल है। इसकी जानकारी मिलते ही मोहल्ले में खलबली मच गई। नगर पालिका प्रशासन ने वहां सैनिटाइजेशन कराया। वहीं शहर में आशीर्वाद वाटिका कॉलोनी में भी एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से सटे गांव नगला बनारसी में भी 60 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। शहर के मोहल्ला श्रीनगर पीपल वाला चौक निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। पिछले दिनों उसका नमूना लिया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस समय कानपुर के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सादाबाद कस्बे का एक व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। उसकी पत्नी पहले ही कोरोना संक्रमित मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें