फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंडी शुल्क की चोरी करने पर लगा एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने शनिवार की देर रात जलेसर रोड से मंडी शुल्क की चोरी करते पांच ट्रेक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा था, इनमें से चार ट्रेक्टर ट्रॉली पर सोमवार को लगभग एक लाख के जुर्माने की कार्रवाई की गई। इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बाजरा और गेहूं भरा हुआ था।
गौरतलब हो कि एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे को पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि रात के अंधेरे में काफी वाहन मंडी शुल्क की चोरी करते हुए सादाबाद क्षेत्र से गुजर रहे हैं, सूचना पर एसडीएम ने शनिवार की रात को पांच ट्रेक्टर ट्रॉली, जिनमें बाजरा, धान और गेहूं भरा हुआ था, को जलेसर रोड पर पकड़ लिया, जब इनसे अभिलेख मांगे गए तो ट्रैक्टर चालक मौके पर अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। लिहाजा, ट्रैक्टर को मंडी समिति में खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सोमवार को मंडी सचिव व अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने गेहूं व बाजरा से भरी चार ट्रेक्टर ट्रॉलियों पर करीब एक लाख रूपये के जुर्माने की कार्रवाई की है, जबकि धान से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली को अभिलेख प्रस्तुत किए जाने की वजह से छोड़ दिया गया। एसडीएम ने बताया कि किसी भी कीमत पर मंडी शुल्क चोरी को सहन नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

किसानों ने किया हंगामा
सादाबाद। एसडीएम द्वारा पकड़े गए ट्रेक्टर ट्रॉली को लेकर कुछ नेता रविवार की रात मंडी समिति परिसर में पहुंच गए। यहां कुछ किसानों ने उनके सामने हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद अभिलेख दिखाए जाने पर एक ट्रेक्टर को छोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें