फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मृतक श्रमिक के परिजनों को मिलेगी एक लाख की सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब मृतक श्रमिक के परिजनों को जीवन यापन में परेशानी नहीं आएगी। शासन स्तर से दंत्तोपंत ठेंगड़ी मृतक श्रमिक आर्थिक योजना का क्रियान्वयन किया गया है। इसके तहत मृतक श्रमिक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
उल्लेखनीय है कि अब कोरोना के दो साल बाद श्रमिकों की मदद से कामकाज पटरी पर लौट रहा है। इसलिए सरकार रजिस्टर्ड, दुकान, व इंडस्ट्रीज में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा से लेकर पर्यटन आदि की सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसी क्रम में यदि किसी श्रमिक की मृत्यु हो जाती है तो योजना के तहत श्रमिक की विधवा को या फिर आश्रित को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि शासन स्तर से दत्तोपंत ठेंगड़ी मृतक आश्रित सहायता योजना का क्रियान्वयन किया गया है। इस योजना में मृतक के आश्रित को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्येष्टि के लिए मिलेगी दस हजार की राशि
राजा हरीशचंद्र मृतक श्रमिक अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत मृतक के आश्रितों को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता के लिए योजना का क्रियान्वयन किया गया है। ताकि मृतक श्रमिक की अंत्येष्टि में परिजनों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें