फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सड़क हादसों में एक की मौत, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू रोड पर गांव सोखना के निकट एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा मेंडू भैरों मंदिर के निकट हुआ। जिसमें बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सत्यम, प्रमाण पाल निवासी जयपुर जंक्शन, मनीष पुत्र भीकम सिंहव शिवम पुत्र रवि कुमार निवासी सलेमपुर हाथरस जंक्शन घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इधर, कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव संटीकरा मोड़ पर डिवाइडर से बाइक टकरा गई। जिससे भूपेंद्र पुत्र राजपाल निवासी हाथरस को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें