फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घर में चोरी का प्रयास करते एक को पकड़ा, एक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की गंगा नगर कॉलोनी के एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे दो शातिरों व्यक्तियों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस इस शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
गंगा नगर कॉलोनी निवासी केशवदेव पुत्र नत्थीलाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोये हुए थे। रात को दो शातिर व्यक्ति उनकेक घर में घुस आए और बर्तनों को बोरे में भरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परिजन जाग गए और शोर मचा दिया। एक व्यक्ति को मकान मालिक ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। मौके पर पुलिस पहुंच गई और पकड़े हुए व्यक्ति को अपने साथ ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें