हाथरस : तीन बाइकों सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्त।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद पुलिस ने जैतई रोड बंबा पुलिया के पास से तीन बाइकों सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य अभियुक्त मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 17 दिसंबर को प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया मय उपनिरीक्षक राजेश यादव व कांस्टेबल अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार व बृजेश कुमार के साथ शांति व्यवस्था देखरेख व चेकिंग कर रहे थे, तो इसी दौरान जब वह चौधरी चरण सिंह तिराहा पर पहुंचे तो मुखबिर की सूचना पर जैतई रोड पर बंबा पुलिया पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त राहुल पुत्र देवीराम निवासी गांव सलेमपुर सादाबाद पुलिस को देखकर बाइक को सड़क किनारे पटक कर भागने लगा तो उसे दौड़कर गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक एचएफ डीलक्स संबंधित मुकद्दमा अपराध संख्या 518/20 धारा 379 बरामद हुई। इसके अलावा अभियुक्त सुरेश पुत्र अमर सिंह और पंकज पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी गांव सलेमपुर थाना सादाबाद मौके से दो बाइकों को छोड़कर भाग गए। इसके संबंध में कोतवाली पर मुकद्दमा अपराध संख्या 520/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मुकद्दमा अपराध संख्या 521/20 धारा 411/414/379 पंजीकृत किया गया है।